भोपालमध्य प्रदेश
सागर : नदी में नहाने गए 3 लड़को की डूबने से मौत

सागर : नदी में नहाने गए 3 लड़को की डूबने से मौत
भोपाल,यशभारत। सागर जिले की रहली तहसील के पास स्थित गुंजोरा गांव में कोपरा नदी में डूबने से तीन लड़को की मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ जब तीनों नदी में नहाने के लिए गए थे, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए।
पुलिस से मिल जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकलवाया। जिनकी पहचान रामराजा (उम्र 19 वर्ष) शुभम विश्वकर्मा (उम्र 18 वर्ष) शुभम कुर्मी (उम्र 17 वर्ष) के रुप में हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा जांच शुरु कर दी है।







