भोपालमध्य प्रदेश

आरटीओ ने बिना परमिट, फिटनेस और इंश्योरेंस के चल रही बसों पर कार्रवाई की

आरटीओ ने बिना परमिट, फिटनेस और इंश्योरेंस के चल रही बसों पर कार्रवाई की

सेंट थेरेसा स्कूल की तीन बसें जब्त
भोपाल,यशभारत। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय भोपाल की टीम ने गुरुवार को परिवहन आयुक्त के निर्देशों पर स्कूल बसों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पिपलानी स्थित सेंट थेरेसा स्कूल में संचालित बसों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद तीन वाहनों को जब्त कर लिया गया। बिना दस्तावेज पकड़ी गईं तीन बसें आरटीओ अधिकारियों के अनुसार, जांच में कई स्कूल बसें बिना वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र और इंश्योरेंस के चल रही थीं, जो छात्रों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है।कार्रवाई के तहत दो बसें और एक ओमनी बस जब्त की गईं। जिसमें आरटीओ टीम ने 15 अन्य स्कूल वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 88,000 का समन शुल्क वसूला। तीनों जब्त वाहनों को आरटीओ कार्यालय परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है।
आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने स्पष्ट किया है कि बिना उचित दस्तावेज या असुरक्षित स्कूल बसों के संचालन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।उन्होंने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी वाहन केवल फिटनेस, परमिट और इंश्योरेंस जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही संचालित हों, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button