जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सड़क दुघर्टनाओं को रोकने आरटीओ ने उठाया सख्त कदम शहर में धमा चौकड़ी मचाने वाले ई-रिक्शा व वाहन चालकों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई

सड़क दुघर्टनाओं को रोकने आरटीओ ने उठाया सख्त कदम

शहर में धमा चौकड़ी मचाने वाले ई-रिक्शा व वाहन चालकों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई

जबलपुर यशभारत। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां तहां धमाचौकड़ी मचा रहे ई रिक्शा व भारी वाहन चालकों के विरुद्ध आरटीओ द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिससे कि अराजक यातायात पर लगाम लग सके।उल्लेखनीय है कि ई रिक्शा व भारी वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले के खिलाफ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने सख्त कदम उठाते हुए इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान चलाएगी।
इस संबंध में आरटीओ जितेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि शहर में धमाचौकड़ी कर रहे ई रिक्शों की धरपकड़ करेंगे। जो भी ई रिक्शा बिना पंजीयन के मिलेगा उसका वहीं पर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके साथ ही आरटीओ श्री रघुवंशी ने आगे बताया कि ईरिक्शा, कैब और ऑटो रिक्शा व अन्य वाहन चालकों को गाड़ी में अपना नाम मोबाइल नंबर और आधार नंबर लिखना होगा। जिन वाहनों में विवरण लिखा नहीं होगा, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई से सड़क दुर्घटना में कमी आने की उम्मीद है। इस संबंध में आरटीओ ने ई-रिक्शा चालकों और वाहन स्वामियों को निर्देश दिया है कि वाहन के दोनों साइडों और पीछे की तरफ लाल रंग की पट्टी बनाकर हिंदी में काले रंग से चालक का विवरण लिखवाएं। इससे वाहन के बारे में डेटा इकट्ठा किया जाएगा। जिस चालक का विवरण दर्ज होगा, सिर्फ उसे ही उक्त वाहन चलाने की अनुमति होगी।उक्त चालक के अलावा यदि कोई दूसरा व्यक्ति अथवा चालक वाहन चलाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ ने आगे बताया कि इस पहल से आए दिन होने वाले हादसों में कमी आएगी। वहीं हादसों की स्थिति में वाहन चालक और उसके मालिक को ट्रेस करना आसान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button