
दीनदयाल बस स्टैंड पर RTO की बड़ी कार्रवाई — 13 वाहनों पर ₹12,500 का चालान, 1 वाहन जब्त
जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार असुरक्षित दशा में खड़े एवं संचालित यात्री वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा के नेतृत्व में संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड द्वारा दीनदयाल बस स्टैंड में की गई। अभियान के दौरान कुल 13 वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ₹12,500 की चलानी कार्यवाही की गई। वहीं, आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में 1 वाहन को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्यवाही हेतु सुरक्षित रखा गया है।
संभागीय उड़न दस्ता प्रभारी राजेन्द्र साहू द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यात्री सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे। कार्यवाही में शामिल प्रभारी राजेंद्र साहू, परिवहन उप निरीक्षक अक्षय पटेल, परिवहन आरक्षक अशोक खापर्डे, इम्तियाज हुसैन, राजेंद्र पटेल, नवल स्टारकी, शंकर झरिया, आकाश अग्रवाल एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।







