जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

RSS की प्रतिनिधि सभा की बैठक में बदले गए कई प्रांतों के प्रचारक-ब्रजकांत महाकौशल प्रांत के प्रांत प्रचारक बनाए गए

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 रांची। पानीपत के समालखा में रविवार से प्रारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक के अंतिम दिन मंगलवार को कई पदाधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन किया गया। बैठक में दक्षिण बिहार के साथ साथ कई प्रांतों के प्रांत प्रचारक और सह प्रांत प्रचारक बदले गए। बाबूलाल जयपुर के प्रांत प्रचारक बनाए गए। वहीं शैलेन्द्र जी उत्तराखंड, उमेश कुमार दक्षिण बिहार एवं ब्रजकांत महाकौशल प्रांत के प्रांत प्रचारक बनाए गए।

इसके साथ ही सुरजीत कुमार गौरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक और आशीष कुमार दक्षिण बिहार के सह प्रांत प्रचारक बनाए गए हैं। उमेश कुमार अभी जहां दक्षिण बिहार के सह प्रांत प्रचारक हैं, वहीं आशीष कुमार पटना के विभाग प्रचारक हैं।

उत्तर पूर्व क्षेत्र (झारखंड-बिहार), झारखंड एवं दक्षिण बिहार प्रांत के भी कई पदाधिकारियो को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। झारखंड के प्रांत प्रचार प्रमुख धनंजय सिंह को सह प्रांत कार्यवाह की जिम्मेदारी सौंपी गई। पिछले वर्ष अक्टूबर में राकेश लाल को क्षेत्र सामाजिक सदभाव संयोजक बनाए जाने के बाद से यह पद खाली था। दक्षिण बिहार के वर्तमान प्रांत प्रचारक राणा प्रताप को क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख बनाया गया। वहीं वर्तमान क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख देवव्रत प्रसाद को अभिलेखागार प्रमुख बनाया गया है। इसके साथ ही दक्षिण बिहार के प्रांत कार्यवाह विनेश प्रसाद को सह क्षेत्र कार्यवाह बनाया गया है।

संघ में नये दायित्वों की घोषणा

बाबूलाल जी जयपुर प्रांत प्रचारक

शैलेन्द्र जी उत्तराखंड प्रांत प्रचारक

उमेश जी दक्षिण बिहार प्रांत प्रचारक,

आशीष जी, सह प्रांत प्रचारक

सुरजीत जी गौरक्ष प्रांत सह प्रांत प्रचारक

ब्रजकांत जी
प्रांत प्रचारक,महाकौशल

शशांक भाटिया,
प्रांत संघचालक,ब्रजप्रांत

चंद्रशेखर जी,
सह प्रांत प्रचारक,उत्तराखंड

संजय जी,
सह प्रांत प्रचारक, अवध बनाये गये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu