जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

खुलासा :  बेटे की मौत का बदला लेने की थी दंपती की निर्मम हत्या

पांडियाछपारा से बनाथर मार्ग पर मिले थे शव,पुलिस ने चाचा-भतीजे को किया गिरफ्तार

सिवनी यश भारत-जिले के उगली थाना अंतर्गत पांडियाछपारा से बनाथर मार्ग पर पति पत्नी के खून से लतपथ शव मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा बनकर पोस्टमार्टम कराया था। और जांच की जा रही थी। उगली थाना प्रभारी सदानंद गोदेवार ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर उगदीवाड़ा गांव निवासी लक्ष्मण पुत्र प्यारेलाल धुर्वे उम्र 37 वर्ष अपनी पत्नी लीलाबाई उम्र 30 वर्ष के साथ गुरुवार की शाम घर से निकले थे। इसके बाद शुक्रवार की सुबह दोनों के शव पांडिया छपारा से बनाथर मार्ग पर मिले। जिनके गले और शरीर पर गहरे घाव के निशान थे। दोनों की हत्या कुल्हाड़ी या नुकीले-धारदार हथियार से कर की गई थी।

 

प्रभारी सदानंद गोदेवार ने यह भी बताया है कि गांव के लोगों के अनुसार लीलाबाई लक्ष्मण धुर्वे की दूसरी पत्नी थी। लक्ष्मण धुर्वे की पहली पत्नी से छह बच्चे हैं। हत्या किसने और किन कारणों से की है इसका पता लगाया जा रहा था। जांच में पता चला की जंगल में वन्यप्राणी का शिकार करने फैलाए करंट से हुई बेटे की मौत का बदला लेने दंपती की निर्मम हत्या की गई थी। पुलिस के अनुसार वारदात में आरोपी श्रीचंद पुत्र भगनू धुर्वे (40) व उसके भतीजे सहदेव उर्फ छोटू पुत्र अरूण धुर्वे (23) दोनों निवासी बनाथर टोला शामिल हैं।

केवलारी एसडीओपी आशीष भराड़े ने बताया कि जंगली जानवर का शिकार करने जंगल मे फैलाए गए करंट की चपेट में आकर कुछ दिन पहले दो युवकों नवीन पुत्र श्रीचंद धुर्वे व पवन पुत्र विजल सिंह बरकड़े की मौत हो गई थी। जंगल में करंट फैलाने के मामले में आरोपित लक्ष्मण धुर्वे कुछ दिन पहले जमानत में जेल से बाहर आया था।

 

विवेचना में पुलिस को पता चला कि लक्ष्मण धुर्वे व उसकी पत्नी लीलाबाई धुर्वे का आसपास के गांव में मृतक युवकों के स्वजनों के अलावा अन्य किसी से कोई विवाद या रंजिश नहीं थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक नवीन के पिता श्रीचंद धुर्वे को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। इसमें श्रीचंद ने अपने बेटे की मौत का बदला लेने भतीजे सहदेव के साथ मिलकर दंपत्ति की निर्मम हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu