Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

गरीब समझकर ठुकराया प्यार, निकला करोड़पति,रनवे पर एयर होस्टेस को मिला ‘इंस्टेंट कर्मा’ का सबक

जबलपुर,यशभारत

जबलपुर,यशभारत। सोशल मीडिया के दौर में कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन दिनों चीन का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है, जिसने लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है। इस वायरल क्लिप को देखकर यूजर्स इसे ‘इंस्टेंट कर्मा’ का उदाहरण बता रहे हैं।

वीडियो में दिखाया गया है कि एक एयर होस्टेस अपनी ड्यूटी खत्म कर विमान से नीचे उतर रही होती है। जैसे ही वह रनवे पर पहुंचती है, वहां एक युवक फूलों का बड़ा-सा गुलदस्ता लेकर उसका इंतजार करता नजर आता है। लड़की के पास आते ही वह युवक उसे फूल देकर प्रपोज करता है।लेकिन कहानी यहीं से पलट जाती है। एयर होस्टेस उस युवक के साधारण कपड़े और सामान्य हुलिए को देखकर उसे तिरस्कार भरे अंदाज में ठुकरा देती है। वह उसे ‘गरीब’ समझकर अपमानित करती है, जबकि युवक बार-बार उसे मनाने की कोशिश करता है। आखिरकार युवक चुपचाप अपना गुलदस्ता वापस ले लेता है।

इसी दौरान अचानक रनवे पर एक महंगी और लग्जरी बेंटले कार आकर रुकती है। कार से एक ड्राइवर बाहर निकलता है, छाता लेकर सीधे उसी ‘साधारण’ युवक के पास जाता है और सम्मान के साथ उसके लिए कार का दरवाजा खोलता है। युवक बिना पीछे देखे पूरे स्वैग के साथ कार में बैठता है और वहां से निकल जाता है।

यह नजारा देखकर एयर होस्टेस के होश उड़ जाते हैं। वह तुरंत कार को रुकवाने की कोशिश करती है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। उसे एहसास होता है कि जिसे उसने नजरअंदाज किया, वह दरअसल एक बेहद अमीर व्यक्ति था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button