जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

इंस्टाग्राम पर दारू बेचने वाले युवक का रील वीडियो हुआ वायरल, बजरंग दल ने विरोध जताते हुए पुलिस अधीक्षक से की कार्यवाही की बात, थाना पुलिस ने की कार्रवाई

जबलपुर यश भारत। इंस्टाग्राम पर दारू बेचने वाले क्यों एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर बजरंग दल ने कड़ा विरोध जताया है और एसपी से इस मामले को लेकर चर्चा की। जिसके बाद थाना पुलिस द्वारा युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है उसकी तलाश जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रांझी निवासी साहिल नामदेव के अकाउंट से एक रील लगातार वायरल हो रही है जिसमें युवक की गाड़ी की डिक्की में दारु शराब की कई बोतल रखी हुई है जैसे ही यह रील वायरल हुई है सभी जगह इस रील को लेकर चर्चा होने लगी ।इसके बाद बजरंग दल द्वारा इस रील को लेकर पुलिस अधीक्षक से भी कार्यवाही की बात की गई।
थाना पुलिस द्वारा मामले में संज्ञान ले लिया गया और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है थाना प्रभारी मानस द्विवेदी का कहना है कि मामले में कुल दो आरोपी हैं जो जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

रांझी निवासी युवक के इंस्टाग्राम से मोपेड गाड़ी में शराब का विडियो वायरल हुआ है इस मामले में दो युवकों पर कार्यवाही की जा रही है जल्द ही इन दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मानस द्विवेदी
थाना प्रभारी रांझी

रांझी थाने मे पकडे गए इंस्टाग्राम पर दारू बेचने वाले लड़को पर कड़ी कार्रवाई की जाएऔर इसके मुखिया को भी पकड़े अगर कड़ी कार्यवाही नहीं होती है तो बजरंग दल उग्र आंदोलन करेगा
सुमित ठाकुर
विभाग सयोजक बजरंगदल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button