जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार

मुंबई के वर्ली श्मशान घाट जाएगी अंतिम यात्रा अमित शाह होंगे शामिल

नई दिल्ली, मुंबई,एजेंसी। मशहूर उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। उन्होंने 86 साल की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। निधन की जानकारी उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सबसे पहले दी। उन्होंने रात 11.24 बजे सोशल मीडिया पर लिखा, ‘घड़ी की टिक-टिक बंद हो गई। टाइटन नहीं रहे। रतन टाटा ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार के प्रतीक थे। टाटा के निधन पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने समूह की तरफ से संदेश जारी किया। चंद्रशेखरन ने पद्मविभूषण रतन टाटा योगदान को अतुल्य बताया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि टाटा का अंतिम संस्कार आज शाम को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।एक बयान के अनुसार, रतन टाटा का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा। शाम 4.00 बजे पार्थिव शरीर डॉ. ई. मोसेस रोड, वर्ली स्थित वर्ली श्मशान घाट ले जाया जाएगा। रतन टाटा के अंतिम संस्कार में राजनेता से लेकर बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिलेगा. बताया जा रहा है कि अमित शाह, राहुल गांधी से लेकर अमिताभ ब’चन और शाहरुख खान तक शामिल होंगे.

पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी
मुंबई पुलिस के दक्षिण क्षेत्र के अतिरिक्त आयुक्त अभिनव देशमुख ने कहा, ‘सुबह 10 बजे उनका पार्थिव शरीर दर्शन के लिए मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर होगा में रखा गया है जो दोपहर &:&0 बजे तक जो भी लोग दर्शन के लिए आएंगे उनसे अपील की गई है कि वहां पार्किंग की सुविधा नहीं है तो उन्हें पुलिस के निर्देशों का पालन करना होगा और अपनी पार्किंग की व्यवस्था देख कर आएं। पुलिस पूरी तरह से तैनात रहेगी।
मुंबई में पुलिस ने मरीन ड्राइव रोड को ओबरॉय होटल तक बंद कर दिया गया है। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रतन टाटा के कोलाबा स्थित आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu