रांझी दशहरा चल समारोह: कानपुर की आतिशबाजी से जगमगा उठा आसमान

जबलपुर, यशभारत। विजयादशमी के पावन पर्व पर मंगलवार जबलपुर के रांझी और इंजीनियरिंग कॉलेज में धूमधाम से दशहरा मानते हुए रावण दहन किया गया। यहां 45 फीट के रावण सहित कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी दहन किए गए। रावण दहन कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक और विधायक अशोक रोहाणी भी शामिल हुए। रावण दहन देखने के लिए रांझी रावण पार्क और इंजीनियरिंग कॉलेज में सैकड़ों लोग पहुंचे। सनातन धर्म सभा के तत्वाधान में बीतें 72 सालों से रावण दहन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शानदार आतिशबाजी भी हुई।शहरा पर्व में रसनातन धर्म के तत्वाधान में रांझी और इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में मंगलवार की रात 9 बजे एक साथ रावण दहन किया गया। यहां 45 फीट रावण सहित कुम्भकर्ण, मेघनाथ और कोरोना व आतंकवाद का भी पुतला फूंका गया। दशहरा पर्व में कानपुर से आए लोगों ने आसमान में शानदार आतिशबाजी की। रावण दहन कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक और विधायक अशोक रोहाणी भी मौजूद रहे। आसमान में हुई शानदार आतिशबाजी भगवान राम ने जैसे ही रावण को आग लगाई वैसे ही पूरा मैदान भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। रावण दहन से पहले शानदार सांस्कृतिक और भजन का कार्यक्रम भी हुआ। आयोजक शीलू नारंग ने बताया कि बीते 72 सालों से इसी तरह से हर साल दशहरा पर्व में रावण का दहन यहां पर किया जा रहा है। आज शाम को निकलेगा गढ़ा दशहरा चल समारोह जबलपुर, यशभारत। बुधवार की शाम कोश्री रामलीला समिति, गढ़ा की अगवानी में गौतम मढिय़ा से गढ़ा के विजयदशमी चल समारोह का शुभारंभ होगा। रामलीला समिति, गढ़ा के पीछे एक के बाद एक दुर्गोत्सव समितियों की प्रतिमाएं चलेंगी।

गुलौआ तिराहा, शुक्ला नगर, माली मोहल्ला, एकता तिराहा, मेजर बीटी तिराहा, छोटी बजरिया, आनंदकुंज गढा़ बाजार, पंडा की मढिय़ा होते हुए त्रिपुरी चौक में चल समारोह का समापन होगा। इसके उपरांत रामलीला मैदान में भगवान राम द्वारा रावण का वध किया जाएगा। 25 प्रतिमाओं व विशेष आकर्षण झांकियों के साथ गढ़ा का दिव्य और भव्य जुलूस निकलेगा। प्रशासन सभी समितियां को नंबर देगा। मुख्य अतिथि पूर्व वित्तमंत्री तरुण भनोत और प्रमुख अतिथि सांसद राकेश सिंह होंगे। अध्यक्षता जगत बहादुर सिंह अन्नू, महापौर करेंगे। कांचघर दशहरा चल समारोह आज कांचघर दशहरा चल समारोह 25 को रात 8 बजे जीसीएफ स्टेट स्थित श्रीराम मंदिर से शुरू होगा, जो घमापुर तक जाएगा। इसमें 18 से 20 प्रतिमाएं शामिल होंगी। समारोह गिरजाशंकर रामलीला समिति द्वारा राम और रावण का सम्वाद, फिर 55 फुट ऊंचे रावण दहन के साथ सम्पन्न होगा। जगत जननी मां जगदम्बे की प्रतिमाओं के निकलने का सिलसिला शुरू होगा। समिति के अध्यक्ष नारायण रजक, कार्यवाहक अध्यक कल्लू बाबा,मुरलीधर राव, सरमन रजक, मुन्ना ठाकुर, कल्लन गुप्ता , पवन मोगरे, अंकित रावत आदि ने बताया कि समारोह में शेर नृत्य, ढोल नगाड़े, बालिकाओं का नृत्य, दुल-दुल घोड़ी, मोर नृत्य, घोड़े, ऊंट, बग्गी और मनमोहक लाइटें आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।






