जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

राजेश द्विवेदी मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर पुन: नियुक्त

राजेश द्विवेदी मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर पुन: नियुक्त 

जबलपुर, यशभारत। पत्रकार हितों की लड़ाई लडऩे वाले प्रदेश के सबसे पुराने और शसक्त संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के त्रिवार्षिक महाधिवेशन में सत्र 2025-28 के लिएनवनिर्वाचन हुआ है। जिसमें संगठन के तमाम प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों ने शलभ भदौरिया जी की अध्यक्षता पर विश्वास कायम रखते हुए उन्हें पुन: सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सुशोभित किया है।  शलभ भदौरिया जी ने अध्यक्ष बनने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया है जिसमें वरिष्ठ पत्रकार साथी राजेश द्विवेदी को पुन: प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। राजेश द्विवेदी की इस नियुक्ति पर जिले सहित प्रदेश के पत्रकारों ने हर्ष और शलभ जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
राजेश द्विवेदी की नियुक्ति पर वरिष्ट पत्रकार राजेंद्र मिश्रा, सुभाष पांडे रफीक खान, पीयूष बाजपेई, पीयूष श्रीवास्तव, विवेक उपाध्याय, बृजेंद्र द्विवेदी, संजीव पांडे, स्वप्निल पटेल, मनोज मिश्रा पिंटू द्विवेदी, सृजन शुक्ला, नीरज कमल अवस्थी एवं अन्य पत्रकार साथियो ने आशा व्यक्ति की है कि पत्रकार हितों के लिए राजेश द्विवेदी जी के अनुभव का लाभ प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button