देशराजनीतिक

राजस्थान में कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय बीजेपी में हुए शामिल

जयपुर, यशभारत। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटके मिलते जा रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान का है जहां कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने आखिर कांग्रेस को बाय बाय कह दिया है। वे बागीदौरा विधानसभा सीट से विधायक थे। कांग्रेस छोड़ने के साथ ही मालवीय ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। सोमवार 19 फरवरी की दोपहर को पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उनकी पत्नी रेशम मालवीय भी बीजेपी दफ्तर पहुंची। भाजपा मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने महेंद्रजीत सिंह मालवीय को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने मालवीय को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

मालवीय ने की बीजेपी की तारीफ
बीजेपी ज्वाइन करने से पहले जब महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि आज देश में विकास का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा है। डबल इंजन की सरकार से देश और प्रदेश विकास की राह पर दौड़ रहे हैं। जो कार्य हो रहा है, उसे पूरी दुनिया देख रही है। मालवीय के भाजपा मुख्यालय पहुंचने के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

Rate this post

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button