जबलपुर

पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग, WCR मजदूर संघ के बैनर तले रेल कर्मचारियों ने निकाली रैली

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

जबलपुर,यशभारत। ओल्ड पेंशन सिस्टम को लागू करने की मांग और नई पेंशन सिस्टम को खत्म करने की मांग को लेकर बुधवार को वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के बैनर तले हजारो रेल कर्मचारियों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान रेल कर्मचारियों ने  नारे लगाए और अपना विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कर्मचारियों ने वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ जिंदाबाद जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के जनरल सेकेटरी अशोक शर्मा ने यशभारत को बताया कि आज एनुअल जनरल मीटिंग भी आयोजित की गई है जिसमें भोपाल, कोटा मंडल के हजारों रेल कर्मचारी शामिल हुए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर जल्द ही पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो भोपाल, कोटा और जबलपुर मंडल के हजारों रेल कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगें।

Related Articles

Back to top button