भोपालमध्य प्रदेश

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

भोपाल, यशभारत। राजधानी में बेलगाम दौड़ते वाहनों ने एक बार फिर एक घर का चिराग बुझा दिया। अवधपुरी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार अधेड़ को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक, अमरावद खुर्द स्थित गैलेक्सी सिटी निवासी संतोष कुमार मालवीय (53) एक रेलवे अधिकारी के यहां चालक के रूप में पदस्थ थे। शनिवार को संतोष अपनी बाइक से बीडीए रोड होते हुए अवधपुरी चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद कार चालक ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत निजी अस्पताल पहुँचाया, लेकिन सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संतोष अपने परिवार के मुख्य आधार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button