
रेलवे के सांस्कृतिक कार्यक्रम आज शाम को
जबलपुर यशभारत। रेल सौरभ अधिकारी क्लब में आज 9 फरवरी 2026 सायं 5:30 बजे पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल द्वारा आयोजित अंतर मंडलीय नृत्य प्रतियोगिता के शुभ अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता में पमरे के तीनों मंडलों के प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल जबलपुर शोभना बंदोपाध्याय
उपस्थिति में सम्पन्न होगा।







