भारतीय जनता पार्टी, जबलपुर ग्रामीण, की नई कार्यकारिणी घोषित

भारतीय जनता पार्टी, जबलपुर ग्रामीण, की नई कार्यकारिणी घोषित
भोपाल,जबलपुर, यशभारत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जबलपुर ग्रामीण इकाई ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल ने इस लिस्ट को जारी किया है, जिसमें 21 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।
इस लिस्ट के अनुसार, राजेश राय, आशीष पटेल, अनुपम सराफ, अभिषेक सिंह (हरि), पुष्पराज सिंह बघेल, अल्का गर्ग और अंकुर जैन को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संगठन में दो महामंत्री भी बनाए गए हैं, जिसमें राजेश दाहिया और रूपेश लोधी का नाम शामिल है।
इसके अलावा, छाया जैन, अर्चना साहू, मनोज यादव, ज्योति ठाकुर, नरेन्द्र पटेल, राकेश पटेल, ओम नारायण दुबे और शैलेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
नीता जैन को कोषाध्यक्ष और नीलमणि वाजपेयी (नीलू) को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। ओम दुबे और अतुल त्रिपाठी को क्रमशः जिला कार्यालय मंत्री और जिला सह कार्यालय मंत्री का पद सौंपा हैं







