WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

राहुल गांधी की ‘‘हल्की टिप्पणियां’’ कांग्रेस को और गर्त में ले जाएंगी :प्रहलाद सिंह पटेल

इंदौर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ के दौरान अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री   प्रहलाद सिंह पटेल ने मंगलवार को कहा कि देश के नेतृत्व के बारे में राहुल  गांधी की कथित तौर पर हल्की टिप्पणियां कांग्रेस को और गर्त में ले जाएंगी। गांधी की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ फिलहाल मध्यप्रदेश से गुजर रही है। यात्रा के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ राहुल  गांधी के तीखे हमलों को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर पटेल ने यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘देश के लोकतंत्र में अमर्यादित भाषा कभी स्वीकार्य नहीं है। देश के नेतृत्व का लोहा दुनिया मानती है। इस नेतृत्व के बारे में (गांधी द्वारा) हल्की टिप्पणियां कांग्रेस को और गर्त में ले जाएंगी।’’

उन्होंने कहा कि इन दिनों कांग्रेस के खेमे से लोग भाग रहे हैं और कांग्रेस को ऐसी टिप्पणियां शोभा नहीं देतीं। भाजपा द्वारा सोशल मीडिया मंचों पर शुरू किए गए ‘‘मोदी का परिवार’’ अभियान पर पटेल ने कहा कि उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया खाते पर उनके नाम के आगे ‘‘मोदी का परिवार’’ जोड़ा है और वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर गर्व करते हैं। कमलनाथ और उनके परिवार का गढ़ मानी जाने वाली छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा द्वारा पटेल को उम्मीदवार बनाए जाने की संभावनाओं पर उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि इसमें दो मत नहीं हैं कि भाजपा यह सीट जीतना चाहती है, लेकिन उम्मीदवारी का फैसला पार्टी आलाकमान करता है।

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu