जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

20 गोल्ड मेडल से चमक रहा पूर्णिमा का हुनर, जिले में एक से बढ़कर एक हुनरमंद खिलाड़ी : जिले के खिलाडिय़ों ने प्रदेश समेत राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

सीनियर राष्ट्रीय वूशु चैम्पियनशिप में पूर्णिमा रजक ने 2 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीता

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

मंडला| आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में होनहारों की कमी नहीं है। जिले में एक से बढ़कर एक हुनरमंद है। चाहे वह खेल के क्षेत्र में हो, या शिक्षा के क्षेत्र में सभी ने अपने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है। ऐसी ही जिले की वूशु खिलाड़ी ने जिले और प्रदेश का नाम गौरवांवित किया है।

 

वूशु खेल की हर प्रतियोगिता में मंडला जिले के वुशू खिलाडिय़ों ने अपना परचम लहराया है। जिले में हुनरमंदों की कमी नहीं है, नर्मदा नगरी मंडला की एक ऐसी ही हुनरमंद खिलाड़ी पूर्णिमा रजक अब किसी के पहचान की मौहताज नहीं है। पूर्णिमा ने जिला, प्रदेश समेत राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। पूर्णिमा ने अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 27 पदक अपने नाम किये है। जिसमें आल इंडिया यूनिवर्सिटी में 02 स्वर्ण पदक भी प्राप्त की है, वहीं 02 इंडिया कैम्प भी की है। जिले की वूशु खिलाड़ी पूर्णिमा रजक की इस उपलब्धि के लिए विगत वर्ष जबलपुर में महाकोशल खेल रत्न 2023 से सम्मानित भी किया गया था। बताया गया कि वुशू न केवल एक खेल है, बल्कि आज के समय की आवश्यकता है, क्योंकि इससे व्यक्ति में आत्म अनुशासन का विकास होता है। इस कला को केवल खेल की तरह न देखा जाए। समाज में जिस तरह अनावश्यक प्रवृतियां बढ़ रही है उनसे निपटने के लिए हर व्यक्ति को सक्षम होना चाहिए। इस खेल को यूथ ओलंपिक में भी शामिल किया जा चुका है। इस खेल को राज्य की युवा पीढ़ी अपना रही है और बड़ी संख्या में वूशु खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है।

पूर्णिमा के वूशु खेल का सफरनामा 

पूर्णिमा के माता पिता माया किशोर रजक ने बताया कि जिले की जानी मानी वूशु खिलाड़ी पूर्णिमा रजक पहचान की मोहताज नहीं है। इन्होंने अपनी पहचान जिले नहीं राष्ट्रीय स्तर तक बनाई है। पूर्णिमा ने अभी तक 20 गोल्ड मेडल, 05 सिल्वर मेडल और 02 कास्य पदक अपने नाम कर अपना और जिले का नाम रोशन किया है। पूर्णिमा का सफर वर्ष 2011 से शुरू हुआ। जिसमें पूर्णिमा ने 2011 झारखंड नैशनल गेम्स में 02 गोल्ड मैडल, 2012 (बिहार) पटना नैशनल गेम्स में 02 गोल्ड मैडल, 2013 मणिपुर नैशनल गेम्स में 02 गोल्ड मेडल, 2014 (छत्तीसगढ़) राजनांदगांव नेशनल गेम्स में 04 गोल्ड मेडल, 2016 असम नैशनल गेम्स में 01 सिल्वर मेडल, 2017 हरियाणा आल इंडिया युनिवर्सिटी नैशनल गेम्स में 01 गोल्ड मेडल, 2018 असम नैशनल गेम्स में 01 गोल्ड मेडल, 2018 चंडीगढ़ आल इंडिया युनिवर्सिटी नैशनल गेम्स में 01 गोल्ड मेडल, 2019 जम्मू कश्मीर नैशनल गेम्स में 02 गोल्ड मेडल, 2021 (मप्र) भोपाल नैशनल गेम्स में 03 गोल्ड, 01 सिल्वर मेडल 2022 श्रीनगर कश्मीर नैशनल गेम्स में 02 गोल्ड, 01 सिल्वर मेडल, 2023 (महाराष्ट्र) पुणे नेशनल गेम्स में 02 गोल्ड, 01 कांस्य पदक अपने नाम किए है।

अलग-अलग मंच में हो चुका सम्मान 

बताया गया कि वर्ष 2014 में कलर टीबी के पापुलर शो इंडिया बनेगा मंच में प्रस्तुति दे चुकी है। 02 बार इंडिया कैम्प का हिस्सा भी रह चुकी हैं। पूर्णिमा ने अमित शाह ग्रह मंत्री के सामने केवडिया गुजरात में आपने डेमो का प्रदर्शन किया है। इटारसी में आयोजित रजक समाज का प्रतिभा सम्मान में रजक रत्न अवार्ड से विधानसभा अध्यक्ष डा. सीताशरण शर्मा द्वारा सम्मानित हो चुकी है। इन्दौर में आयोजित रजक समाज का प्रतिभा सम्मान मे संत गाडगे महाराज अवार्ड से उत्तरप्रदेश के विधायक दिनेश चौधरी से सम्मान प्राप्त हुआ है। सांई एकादमी भोपाल, राज्य एकादमी टीटी नगर भोपाल में प्रशिक्षण ले चुकी हैं। जिले की वूशु खिलाड़ी पूर्णिमा रजक की इस उपलब्धि के लिए विगत वर्ष जबलपुर में महाकोशल खेल रत्न 2023 से सम्मानित भी किया गया था। इस उपलब्धि के लिए खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button