जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

लड़की पैदा करने की मिली सजा, दहेज की मांग कर रहे ससुरालियों ने एसिड से जलाया

यूपी के मेरठ में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने एसिड से जला दिया। ससुराल वाले महिला से दहेज लाने की मांग कर रहे थे। वहीं, महिला के बच्ची को जन्म देने पर उन्होंने दो बार महिला को एसिड से जला दिया। ससुराल वालों के कथित तौर पर दहेज की मांग और एक लड़की को जन्म देने पर 32 वर्षीय महिला पर दो बार तेजाब डालने के कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस मामले में पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। बुधवार को पीड़िता अपने पिता के साथ मामले की शिकायत दर्ज कराने एसएसपी बुलंदशहर कार्यालय पहुंची।

इस बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है और मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता बुलंदशहर के चोला क्षेत्र की रहने वाली है। महिला की शादी जेवर के हरवीर सिंह से 11 साल पहले हुई थी। महिला के पिता का कहना है कि शादी के बाद से ही महिला के ससुराल वाले बार-बार दहेज की मांग कर रहे थे। वहीं, लगभग तीन साल पहले महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।

महिला के पिता के अनुसार बच्ची के जन्म के बाद पहली बार उसके ससुराल वालों ने उसपर एसिड से हमला किया। इस दौरान महिला का चेहरा और गर्दन जल गए। हालांकि, इसके बाद दोनों परिवार के बीच समझौता हो गया और ससुराल वालों ने आश्वासन दिया कि ऐसा दोबारा नहीं होगा। पिता के अनुसार वो फिर भी नहीं रुके और दो साल तक उसे खूब प्रताड़ित किया। इसके बाद महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। बच्चे को ससुराल वालों ने बिना महिला की जानकारी के एक अंजान को बेच दिया।

पिता का कहना है कि महिला के पति ने इसके बाद दूसरी शादी कर ली और उसी घर में साथ रहने लगा। दो महीने से बेटी से बात न होने के कारण 18 दिसंबर को महिला के पिता उससे मिलने ससुराल पहुंचे तो पता चला कि उसके ससुराल वालों ने एक बार फिर उसपर एसिड से हमला किया था। इस बार उसके हाथ और कंधे बुरी तरह जल गए। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। इसके बाद ही महिला के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button