जबलपुरमध्य प्रदेश

जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का प्रकाशन

एसआईआर के पुनरीक्षण के बाद 69000 मतदाताओं पर फोकस

जबलपुर,यशभारत। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जिले की आठों विधानसभा क्षेत्र की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से गठित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रारूप मतदाता सूची से जुड़े सभी बिंदुओं तथा दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां भी प्रदान की।

कलेक्टर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि एस आई आर के मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत जिले में चल रहे कार्य में 69000 मतदाताओं पर फोकस किया जा रहा है, जिनका नाम जाने-अनजाने में वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिला है, उनकी मैपिंग नहीं हो सकी। ऐसे मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए नोटिस दिया जाएगा। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं आए हैं वे संबंधित दस्तावेज शामिल करेंगे ताकि उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। कलेक्टर सिंह ने बताया कि मतदान केंद्र भी बढ़ाए गए हैं ताकि लोगों को मतदान करने में सुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button