इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

लोक निर्माण कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने यश भारत के संस्थापक आशीष शुक्ला के निवास पहुंचकर जताई शोक संवेदना

जबलपुर, यश भारत।

लोक निर्माण कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने यश भारत के संस्थापक आशीष शुक्ला के निवास पहुंचकर जताई शोक संवेदना

जबलपुर, यश भारत। मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह आज शाम उखरी तिराहा स्थित यश भारत समाचार पत्र के संस्थापक आशीष शुक्ला के निवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया।

कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने आशीष शुक्ला के छोटे भाई अजय शुक्ला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए अपार दुख का समय है और इस कठिन घड़ी में वे पूरी मजबूती के साथ शुक्ला परिवार के साथ खड़े हैं।

1767188871 WhatsApp Image 2025 12 31 at 6.45.27 PM

मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि पत्रकारिता जगत के लिए यह एक अत्यंत दुखद क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने परिवार के प्रति आत्मीय संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर मंत्री के साथ भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर एवं पार्टी के उपाध्यक्ष अभय सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button