पं. विश्वनाथ दुबे बड़े व्यक्तित्व के धनी थे: विवेक कृष्ण तन्खा

पूर्व महापौर की प्रतिमा का अनावरण

जबलपुर ,यशभारत। पंडित विश्वनाथ दुबे बड़े व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने जबलपुर को विकास के लिए हर दम प्रदेश में पहले नंबर पर लाने का प्रयास किया है। उनके कामों और यादों को हमेशा याद रखा जाएगा। यह बात राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा ने कहीं। मौका था नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित नेहरू गार्डन में पूर्व महापौर स्व. विश्वनाथ दुबे की प्रतिमा का अनावरण का। प्रतिमा का अनावरण महामंडलेश्वर ईश्वरानंद, ब्रम्हचारी सुबुद्धानंद, ब्रम्हचारी चैतन्यानंद
के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा एवं सुमित्रा बाल्मीक , सांसद राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सुरेश पचौरी, रामेश्वर नीखरा, अरूण यादव, सचिन यादव, विधायक तरूण भनोत, लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना, कल्याणी पांडे, सुशीला सिंह, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, स्वाति गोडबोले , पूर्व महापौर की पत्नी अंजली दुबे, दामाद सुमित कालिया , पुत्री गौरा दुबे कालिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।