शासकीय वरिष्ठ बुनियादी हाई स्कूल पनागर को सिगौंद में स्थानांतरित करने पर विरोध
जबलपुर ,यश भारत

जबलपुर ,यश भारत पनागर नगर की धरोहर एतिहासिक विद्यालय शासकीय वरिष्ठ बुनियादी हाई स्कूल पनागर को सिगौंद में स्थानांतरित करने पर शासन की तानाशाही पर आपत्ति दर्ज कराते हुए वरिष्ठ कर्मचारी नेता जवाहर केवट ने बताया कि, पनागर नगर का गौरव शासकीय वरिष्ठ बुनियादी हाई स्कूल पनागर को अधिकारियों की मनमर्जी के चलते नियम विरुद्ध तरीके से सिगौंद स्थानांतरित किया जा रहा है। जबकि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिगौंद को संदिपनी विद्यालय बनाकर किवलारी रैपुरा स्थानांतरित किया जा चुका है, अब सिगौंद में मांग के कारण वरिष्ठ बुनियादी हाई स्कूल पनागर को सिगौंद भेजना क्या न्याय संगत है?
वर्तमान समय में वरिष्ठ बुनियादी हाई स्कूल पनागर की दर्ज संख्या कक्षा 6,7,8 की 450 है और कक्षा 9,10 की 200 है।
शासकीय वरिष्ठ बुनियादी शाला पनागर सन् 1810 से (210 बर्ष पुराना)संचालित एक प्राचीन विद्यालय है । शासन के शिक्षा विभाग के कर्ता धर्ता प्राचीन धरोहरों को संरक्षित करने बजाय खुर्दबुर्द करने में लगे हैं।

नगर में छात्रों की संख्या देखते हुए विद्यालय को अन्यत्र भेजना नगर हित एंव छात्र हित में नहीं है।
उक्त आदेश के कारण नगर में आक्रोश व्याप्त है।
नरेन्द्र सेन, राजेन्द्र खरे, किशन विश्वकर्मा अरविन्द पाठक, रमेश खम्परिया , आदि ने शासन से उक्त आदेश को निरस्त कर वरिष्ठ बुनियादी हाई स्कूल पनागर को यथावत रखने की मांग की है अन्यथा बृहद पैमाने पर आन्दोलन किया जायेगा।







