प्रयागराज माघ मेला 2026 : टेंट में लगी भीषण आग, 15 टेंट जलकर खाक होने का अनुमान

प्रयागराज माघ मेला 2026 : टेंट में लगी भीषण आग, 15 टेंट जलकर खाक होने का अनुमान
प्रयागराज, यश भारत।माघ मेला क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक टेंट में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते आसपास के टेंटों तक फैल गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड में करीब 15 टेंट जलकर खाक होने का अनुमान है। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगते ही मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है, वहीं मेला क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं।







