भोपालमध्य प्रदेश

पुलिस ने तीन अवैध अहातों पर दी दबिश, 36 शराबियों पर केस दर्ज

पुलिस ने तीन अवैध अहातों पर दी दबिश, 36 शराबियों पर केस दर्ज

भोपाल, यशभारत। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशाखोरी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने ‘सात दुकान कलारी’ के पास अवैध रूप से संचालित तीन अहातों पर छापा मारा। इस दौरान मौके पर शराब पी रहे तीन दर्जन (36) लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र की कुछ परचुनी दुकानों और अहातों में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संजू यादव की दुकान, शिव इंटरप्राइजेज और विस्वा इंटरप्राइजेज पर एक साथ दबिश दी।

आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही पुलिस की इस अचानक छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानों के भीतर शराब का सेवन करते पाए गए 36 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36ए और 36बी के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है। पुलिस ने संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि अवैध गतिविधियों के पाए जाने पर दुकानें सील की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button