कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

मारपीट की वारदात से खुला पुलिस का रोजनामचा, बड़वारा में दो पक्षों के बीच टकराव, मामला दर्ज

कटनी, यशभारत। नए साल के पहले दिन पुलिस का रोजनामचे में बड़वारा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट के अलावा कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई। दरअसल कल शाम से ही पुलिस एक्टिव रही। चप्पे-चप्पे पर खाकीवर्दी धारी तैनात रहे। जिसके चलते बड़ी घटना नहीं हुई। पुलिस रोजनामचे के मुताबिक बड़वारा थाना अंतर्गत भुडसा संगम मोड़ के के पास विगत दिवस दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने राघवेंद्र सिंह पिता दरबार सिंह उम्र 25 साल निवासी सहजपुरा थाना देवगढ़ जिला मुरैना की रिपोर्ट पर गुड्डू साहू, सौरभ सिंह निवासी लमकाना, बाबा भाई जान एवं अन्य आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 323, 506, 427, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। इसी तरह दूसरे पक्ष सोनेलाल उर्फ गुड्डू साहू पिता सुखलाल साहू निवासी भुडसा की रिपोर्ट पर पुलिस ने राघवेंद्र सिंह, सुनील मिश्रा एवं अन्य आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button