फरार बदमाश एंजेल को पुलिस ने दबोचा

फरार बदमाश एंजेल को पुलिस ने दबोचा
भोपाल यशभारत।
कमला नगर पुलिस ने बदमाश सोनू एंजेल को धरदबोचा है। वह करीब पांच माल से पुलिस को चकमा दे फरार चल रहा था। आरोपी ने एक युवक पर छुरी से जान लेवा हमला किया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने बताया कि करीब पांच महीने पहले कमला नगर इलाके में एक युवक पर दो बदमाशों ने चाकू-छुरी से जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी सोनू एंजेल फरार था। पुलिस की तलाश में पुलिस टीम ने कई बाद कोलार स्थित उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस की एक टीम लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। कल मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोनू एंजेल शाहपुरा इलाके में दिखाई दिया है। संभवत: कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर बदमाश की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही बदमाश सोनू एंजेल ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उसे धरदबोचा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सोनू एंजेल पर भोपाल के अलग-अलग थानों में करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।






