भोपाल

अवैध छुरी के साथ घूम रहे युवक को  पुलिस ने दबोचा

अवैध छुरी के साथ घूम रहे युवक को  पुलिस ने दबोचा
​भोपाल, यशभारत: राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार (छुरी) के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।
​ईटखेड़ी थाना पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, सलमान खान नामक युवक इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह युवक अवैध छुरी लेकर घूम रहा है और किसी वारदात की तैयारी में है।
​सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध छुरी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, युवक अवैध तरीके से हथियार रखकर अपराध करने की मंशा रखता था।
​पुलिस ने आरोपी सलमान खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button