अवैध हथियारों के साथ बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार – देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस किया बरामद

अवैध हथियारों के साथ बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
– देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस किया बरामद
भोपाल यशभारत।
अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। भोपाल शहर में अभियान चलाया जा रहा है। भोपाल शहर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा, आरोपी से एक देशी पिस्टल एंव एक जिंदा राउंड बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के विरुद्ध थाना बैरागढ़ और निशातपुरा में भी अपराध पंजीबद्ध है। शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल पंकज श्रीवास्तव द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए अभियान चलाया गया है ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अनुरक्ती शबनानी मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वालो पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीजनल फल नीलामी शेड के किनारे सब्जी मंडी करोंद के चबूतरे पर एक व्यक्ति उम्र करीबन 22-23 साल का बैठा है जो लाल रंग की शर्ट व आसमानी नीले रंग की जीन्स पहने है वह अपने कमर में अवैध कट्टा रखे हुए है । जो कोई अपराध करने की नियत से बैठा हुआ था। घेराबंदी कर पुलिस ने ने युवक को पकडा अपना नाम जावेद पिता नसीरूददीन निवासी नबाब कालोनी थाना निशातपुरा भोपाल का होना बताया। तलाशी लेने पर बंायी तरफ कमर में पेंट की नीचे एक देशी कट्टा (फायर आर्म्स ) खुसा मिला फायर आर्म्स देशी कट्टा का चेंबर खोलकर देखा तो चैंबर के अंदर एक लोड कारतूस मिला। जिससे देशी कट्टा व कारतूस रखने के संबंध में वैध लाइसेन्स मांगा गया जो नही होना बताया। पुलिस ने आरोपी पर आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक अनील कुमार यादव ,उनि राजकिशोर मिश्रा ,उनि अजीज खान, सउनि अनील तिवारी ,प्रआर मुजफ्फर अली,प्रआर विश्वजीत भार्गव, आऱ.मुकेश शमा, आर.विजय सेंगर , आर. निलेश वर्मा, म.आर मनीषा राठौर की भूमिका रही।







