पीएम मोदी ने रचा इतिहास, सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले सरकार प्रमुख बने

पीएम मोदी ने रचा इतिहास, सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले सरकार प्रमुख बने
भोपाल यश भारत।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने देश में सरकार के प्रमुख के रूप में सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। चामलिंग ने कुल 8,930 दिनों तक शासन किया था, जबकि पीएम मोदी 8,931 दिन पूरे कर इस आंकड़े को पार कर चुके हैं। रविवार, 22 मार्च का दिन प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक जीवन में ऐतिहासिक बन गया है। इस उपलब्धि के साथ ही वह देश में सबसे लंबे समय तक लगातार सरकार का नेतृत्व करने वाले प्रमुख बन गए हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह उपलब्धि केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि लंबे समय तक स्थिर नेतृत्व और प्रभावी शासन का प्रतीक है। पीएम मोदी का यह मुकाम भारतीय राजनीति में मील का पत्थर साबित हो सकता है।







