भोपालमध्य प्रदेश

पीथमपुर : 5 साल की मासूम से पेंटर ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पीथमपुर : 5 साल की मासूम से पेंटर ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
​ भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश के पीथमपुर में घर के बाहर खेल रही पाँच साल की मासूम बच्ची को एक पेंटर बहला-फुसलाकर ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
​पीथमपुर थाना की उप निरीक्षक चांदनी सिंगार के अनुसार, घटना शनिवार की बताई जा रही है। पीड़ित बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पास के एक निर्माणाधीन मकान में पेंटर का काम करने वाले आरोपी की नजर उस पर पड़ी। आरोपी ने बच्ची को बहलाया और फुसलाकर कमरे के अंदर ले गया, जहाँ उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजनों के साथ वह पीथमपुर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
​शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने आरोपी रोहित (27) पिता विष्णु को हिरासत में ले लिया। वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button