जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

पिकअप ने मारी कार को टक्कर, एक की मौत देर रात गोसलपुर में सडक़ दुर्घटना

पिकअप ने मारी कार को टक्कर, एक की मौत

देर रात गोसलपुर में सडक़ दुर्घटना

जबलपुर यशभारत। बीती रात गोसलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खजरी तिराहा पर एक पिकअप चालक ने वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए सिहोरा से जबलपुर की ओर आ रहे कार में जबरदस्त टक्कर मार दी इस दुर्घटना में कार चालक की मौत हो। देर रात हुई सडक़ दुर्घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरिया निवासी 34 वर्षीय पुनउ राम पिता विसाहू लाल कोल रात को ढीमरखेड़ा से कार लेकर भिडारी कला ग्राम जा रहा था वह जैसे ही खजरी रहा के पास पहुंचा ही था कि जबलपुर से सिहोरा की ओर जा रही पिकअप के चालक ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार के चालक पुसउ राम के सिर एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर रूप से चोट आने के कारण दुर्घटना स्थल पर ही अधिक रक्त स्राव हो गया और उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद पिकअप का चालक मौके पर अपना वाहन छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है। इस दौरान कुछ देर के लिए मार्ग में आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई को उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button