जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नासिक में आयशर में पीछे से जा टकराई पिकअप 6 की मौत, 5 घायल

नासिक, एजेंसी। महाराष्ट्र के नासिक में रविवार शाम करीब 7 बजे पिकअप गाड़ी लोहे की रॉड से भरी आयशर गाड़ी से टकरा गई। इस घटना में पिकअप सवार 6 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग घायल हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। इन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक हादसा नासिक-मुंबई हाईवे पर हुआ। पिकअप में 16 लोग सवार थे। ये सभी निफाड़ में आयोजित धार्मिक आयोजन से शामिल होकर सिडको लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि जब गाड़ी अयप्पा मंदिर के पास पहुंची, तब पिकअप ड्राइवर का कंट्रोल खो गया। इसके बाद गाड़ी लोहे की रॉड से लदी आयशर में पीछे से जा घुसी।
अधिकारियों के मुताबिक, लोकल लोगों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। कुछ की हालत गंभीर है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।हादसे के कारण नासिक-मुंबई-आगरा हाईवे पर लग गया। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। पुलिस ने धीरे-धीरे जाम खुलवाया।
उत्तराखंड में 100 मीटर गहरी खाई में बस गिरी, 5 की मौत, 17 घायल
उत्तराखंड में पौड़ी से सेंट्रल स्कूल जाने वाले मार्ग पर शनिवार को बस हादसा हो गया। दहलचोरी जा रही बस सत्याखाल के पास अनियंत्रित हो गई। इससे बस 100 मीटर खाई में जा गिरी।
हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हैं। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App