इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पवन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

सलमान खान के साथ मंच साझा करने पर

Table of Contents

पवन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

सलमान खान के साथ मंच साझा करने पर

भोजपुरी जगत के पावर स्टार पवन सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से उन्हें यह धमकी मिली है। पवन सिंह को यह धमकी सुपरस्टार सलमान खान के साथ मंच साझा नहीं करने के लिए दी गई है। यह घटना उस समय हुई जब पवन सिंह लोकप्रिय टीवी शो ‘बिग बॉस’ के फिनाले में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे।

तो भविष्य में नहीं कर पाओगे काम

मिली जानकारी के अनुसार, पवन सिंह को यह धमकी बिग बॉस के फिनाले में शामिल होने से ठीक पहले मिली। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बिश्नोई गिरोह का बताया और पवन सिंह को तुरंत कार्यक्रम में न जाने की चेतावनी दी। धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि, अगर पवन सिंह ने सलमान खान के साथ मंच साझा किया, तो वे भविष्य में कभी भी काम नहीं कर पाएंगे। धमकी देने वाले ने पवन सिंह से मोटी रकम की भी मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

यही नहीं ऐसा नहीं करने पवन सिंह को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी मिली। मामले को गंभीरता को लेते हुए पवन सिंह की टीम ने इस पूरे मामले की जानकारी सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस से साझा की है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button