देश

पति ने अपनी पत्नी की 4 बार कराई शादी,15 दिन साथ रहकर हो जाती थी फरार,जानिए पूरी खबर

अलवर के बानसूर के मीणा मोहल्ले में रहने वाले 36 साल के हरिमोहन मीणा की 3 जून को असम के माधुनी निवासी दीप्ति नाथ से शादी हुई थी। मीणा ने बताया कि शादी में लड़की वालों के कहने पर सभी रस्में निभाई गईं।

शादी में करीब 8 लाख रुपए खर्च किए। साढ़े तीन लाख रुपए दुल्हन के नाम असम में रहने वाले लोयकालिता निवासी बालेता नलबारी को भी दिया गया।

हरिमोहन मीणा ने बताया कि शादी के 15 दिन बाद ही दीप्ति भागने की फिराक में थी। उस पर कई बार शक भी हुई। मीणा ने बताया कि 21 जून की दोपहर को एक कार उनके घर के बाहर आई और ड्राइवर ने हॉर्न दिया।

इशारा मिलते ही दीप्ति घर से दौड़ी और कार में बैठ गई तभी अंदर से मेरा बड़ा भाई हेमराम बाहर आया। उसे अंदाजा हो गया कि दीप्ति भागने वाली है तो परिवार के लोगों को आवाज लगाई। पूरा परिवार बाहर आया और कार के आगे खड़ा हो गया। इसके बाद दीप्ति और लोयकालिता को पकड़ा लिया गया।

पूछताछ की तो पता चला कि लोयकालिता नाम का युवक कोटपतली से कार लेकर आया था, लेकिन जब कार ड्राइवर को पता चला कि ये लुटेरी दुल्हन है तो वह दोनों को छोड़ मौके से फरार हो गया।

घरवाले दोनों को पकड़ थाने लेकर आए। यहां हरिमोहन ने बताया कि दीप्ति घर से रुपए और ज्वेलरी लेकर फरार होने वाली थी।

जब दीप्ति से पूछताछ की तो सामने आया कि वह पहले से शादीशुदा है और उनके दो बच्चे हैं और उसने बताया कि लोयकालिता ही उसका पति है।

और, जब पुलिस ने लोयकालिता से पूछताछ की तो उसने आरोप लगाया कि हरिमोहन मीणा का परिवार उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर यहां लेकर आया है। बाद में पता चला कि लोयकालिता भी पहले से शादीशुदा है और उसने दीप्ति से दूसरी शादी की थी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक बार वे खुद भी उलझ गए थे। एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जब पता चला कि पकड़े जाएंगे तो दोनों ने एक-दूसरे के साथ वाले फोटो दिखाए और कहने लगे कि वे लंबे समय से साथ में है।

इधर, पुलिस का भी मानना है कि यह गिरोह है। महिला की बार-बार शादी कराकर रकम हड़पते हैं। ऐसे में लोगों ने गिरोह बनाकर ठगी का प्लान बनाया है। पुलिस ये मान कर चल रही है कि अब तक लोयकालिता अपनी पत्नी की 4 शादियां करवा चुका है।

हरिमोहन ने बताया कि शादी के तीन बाद परिवार को शक होने लग गया था कि दीप्ति फरार होने की फिराक में है। वह कहने लगी थी कि उसे असम जाना है। उसे मां-बाप की याद आ रही है। पता चला कि उसके माता-पिता ही नहीं है, केवल एक बहन है।

वह हमेशा उसी से फोन पर बात करती रहती थी। ऐसे में भी शक गहराता गया। लेकिन, जब पकड़ में आई तो सामने आया कि वह असम में रहने वाले पति को पल-पल की अपडेट देती थी। यहां तक उसने लाइव लोकेशन भी भेजी थी।

मायके भेजने से मना किया तो गुस्सा होने लगी, अकेले रहती थी

परिवार के लोगों ने बताया कि शादी करने के दो दिन बाद ही दीप्ति असम जाने का कहने लगी। बात-बात पर मनमर्जी करती थी। दो दिन में दुल्हन के इस स्वभाव को देखकर हम भी हैरान थे। हमें लगा कि असम से आई है इसलिए मन नहीं लग रहा होगा।

इसके कुछ दिनों बाद वह हम पर असम भेजने का दबाव बनाती रही। इस पर परिवार बार-बार कहता रहा कि हमारे यहां शादी के तुरंत बाद मायके भेजने की परंपरा नहीं है। कम से कम 15 दिनों तक तो रुकना ही पड़ेगा। इतना कहने पर वह गुस्सा हो जाती थी।

Also Read:JABALPUR NEWS- वेदिका के हत्यारे के घर के पास बुल्डोजर लेकर पहुंचे युकां के कार्यकर्ता- कहा.. भाजपा नेता के घर क्यों नहीं चलाया जा रहा बुल्डोजर….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button