जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
जर्जर मकान का हिस्सा ढहा

जबलपुर यश भारत। सोमवार की रात शिव मंगलवार की सुबह तक हुई बारिश के कारण हनुमानताल क्षेत्र में एक मकान का हिस्सा गिरने की खबर सामने आई है। हालाकी इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं लगी है।जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मकान जर्जर अवस्था में था और बारिश के कारण ढह गया। मकान गिरने की सूचना मिलने पर नगर निगम का अमला मौके पर पहुंच गया था तथा मलमा हटाने का काम शुरू भी कर दिया था। यह मकान किसी राजकुमार दुबे का बताया जा रहा है जिसमें रहने वाले लोग अन्यत्र शिफ्ट कर दिए गए हैं। इस मानसूनी सत्र में बारिश के कारण मकान गिरने की यह पहली घटना सामने आई है। गौरतलब है की शहर में बड़ी संख्या में ऐसी जर्जर मकान है जो बारिश में धाराशायी हो सकते हैं नगर निगम को समय रहते ऐसे मकानों को चिन्हित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए।