जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कपिल शर्मा शो की शूटिंग के बीच परिणीति चोपड़ा की सास की तबीयत हुई खराब, शूटिंग हुई कैंसल

कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मेहमान बनकर पहुंचे। दोनों शो के नए एपिसोड के लिए आए थे, लेकिन इसी बीच सेट से एक बैड न्यूज आई है। खबर आ रही है कि राघव की मां की शूट के दौरान तबीयत खराब हो गई और फिर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और वहीं उनका ट्रीटमेंट हो रहा है।

Table of Contents

क्या हुआ परिणीति की सास को

विरल भयानी के पेज पर ऐसी रिपोर्ट है कि शूट के दौरान परिणीति की सास की तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। शूट फिलहाल कैंसल कर दिया गया है और अब प्रोडक्शन टीम नई डेट डिसाइड करेगी।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का यह तीसरा सीजन आ रहा है। शो का नया एपिसोड हर शनिवार को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है।

कपिल के कैफे पर हुए था हमला

बता दें कि हाल ही में कपिल शर्मा काफी चर्चा में तब आए जब उनके कनाडा वाले कैफे कैप्स में गोलियों से हमला किया गया। दरअसल, कुछ समय पहले ही कपिल का कनाडा में कैफे शुरू हुआ है और शुरू होने के कुछ दिन बाद ही एक शख्स ने वहां गोलियों से हमला कर दिया। अच्छी बात यह हुई कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

कपिल की तरफ से तो इस बारे में कोई कमेंट नहीं आया, लेकिन कैप्स कैफे की टीम ने स्टेटमेंट जारी किया, हमने कैप्स कैफे खोला जिसमें अच्छी कॉपी और फ्रेंडली बातचीत हो सकती है। हमारे सपने पर ऐसे गोलियां चलाना दिल टूटने जैसा है। हम इस शॉक को अब भी झेल रहे हैं, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button