पराग दीवान की शिक्षा सेवा ने बदली सैकड़ों बच्चों की जिंदगी,”राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने की तारीफ़
रोटेरियन बलदीप मैनी ने छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर के नर्मदा तट पर गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य पराग दीवान पिछले कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं। उनका यह प्रयास न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना बटोर रहा है। इस पहल से सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया के एक न्यायाधीश भी काफी प्रभावित हुए हैं।
हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में बलदीप मैनी (रोटेरियन) के माध्यम से 159 छात्रों को 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। साथ ही, 250 छात्रों को कैडबरी चॉकलेट आशीर्वाद स्वरूप वितरित की गई, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने पराग दीवान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज के लिए एक मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से तैयार हो रहे प्रतिभाशाली छात्र ही “न्यू इंडिया” की असली ताकत बनेंगे।
यह पहल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रही है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित हो रही है।







