शुरु हुई मोहन कैबिनेट की बैठक, होंगे फैसले! पचमढ़ी को मिलेगीं कई सौगातें

भोपाल। रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष में मोहन कैबिनेट की बैठक पिछली बार इंदौर में रखी गईथी। इस बार गोंड शासक राजा भभूत सिंह के शौर्य और पराक्रम को चिर स्थायी बनाने मोहन सरकार प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में कैबिनेट की बैठक चल रही है। इसमें इटारसी के पास करीब 80 एकड़ क्षेत्र में बने लॉजिस्टिक हब के संचालन को दुबई की नामी कंपनी डीपी वल्र्ड दुबईपोर्ट को देने जा रही है। मप्र में किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी का यह महत्वपूर्ण निवेश होगा। इसके जरिए सरकार विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करेगी। इसके अलावा पचमढ़ी को भी कई बड़ी सौगातें आज मिलने जा रही हैं। राजभवन में हो रही बैठक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज पचमढ़ी के राजभवन में कैबिनेट की बैठक चल रही है। इसमें सरकार के सभी मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी याामिल हैं। बैइक में कर्इ महत्वपूर्ण मुद्दों को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा विजन-2047 पर अधिकारियों का प्रजेंटेशन भी होगा। इसमें मप्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए अहम निर्णय लिए जाएंगे। ये होंगे निर्णय ! पचमढ़ी में चल रही कैबिनेट बैइक में तहसीलदारों के कार्य विभाजन पर फैसला लिया जा सकता है। दरअसल, मोहन सरकार नायब तहसीलदार और तहसीलदारों के मजिस्ट्रेटीयल अधिकारों में कार्य विभाजन करने की तैयारी में है। वही मोहन कैबिनेट में भभूत सिंह की स्मृति में पचमढ़ी में प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव पर मुहर लागई जा सकती है। इसके अलावा राजा भभूत सिंह के नाम पर नर्मदांचल क्षेत्र में किसी संस्थान का नाम रखने का भी प्रस्ताव लाया जा सकता है। साथ ही मोहन सरकार करीब कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। बैठक का महत्व मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि यह बैठक जनजातीय गौरव को सम्मान देने और राजा भभूत सिंह के योगदान को राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठित करने का एक प्रयास है। यह डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठकों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिसके तहत सरकार राज्य के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर बैठकें आयोजित कर रही है। इससे पहले, जबलपुर में रानी दुर्गावती और इंदौर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में भी ऐसी बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। दरअसल, सीएम मोहन के डेस्टिनेशन बैठक करवाने का उद्देश्य साफ़ है कि वो प्रदेश के अलग अलग जगहों को प्रमोट कर रेवेनुए बढ़ाना चाहते है। ताकि पर्यटक प्रदेश के धरोहर स्थलों को समझ सके और आये की वृद्धि हो। मध्य प्रदेश अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक इमारतों, जंगलों, नदियों, पहाड़ों, किलों और गुफाओं के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं पर्यटन स्थलों को विश्व धरोहर भी घोषित किया जा चुका है। 37 और डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक होनी बाकि बता दें कि मोहन सरकार की सबसे पहली बैठक 3 जनवरी 2024 को जबलपुर के भेड़ाघाट के पास पहली कैबिनेट बैठक हुई थी। दूसरी 5 अक्टूबर 2024 को रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर उनके गांव सिंग्रामपुर में हुई थी। वहीं तीसरी 24 जनवरी 2025 को पर्यटन नगरी महेश्वर में कैबिनेट बैठक हुई थी। तो वही आज चौथी बैठक इंदौर के राजवाड़ा में हुई। तो वही अब पांचवी बैठक पचमढ़ी में होगी। बता दें कि डॉ मोहन यादव सरकार में 37 और डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक होनी बाकि है।







