जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

धान उपार्जन में 48 हजार किसानों से खरीदी पूरी, 600 करोड़ का हुआ भुगतान

2024 और 25 में खरीदी गई 3 लाख 70 हजार की धान

धान उपार्जन में 48 हजार किसानों से खरीदी पूरी, 600 करोड़ का हुआ भुगतान

2024 और 25 में खरीदी गई 3 लाख 70 हजार की धान

जबलपुर, यश भारत। जिले में इस साल धान उपार्जन का काम तेज गति से प्रगति कर रहा है। संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र अहके ने जानकारी दी कि इस वर्ष 55 हजार किसानों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 48 हजार किसानों से धान खरीदी का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब तक जिले में 3 लाख 70 हजार क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है।

प्रशासन ने किसानों को धान खरीदी के बदले 863 करोड़ रुपए का भुगतान सुनिश्चित किया है, जिसमें से 600 करोड़ रुपए का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। शेष राशि के भुगतान की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। प्रशासन इस बात का विशेष ध्यान रख रहा है कि किसानों को उनकी मेहनत का फल समय पर मिले। संयुक्त कलेक्टर ने बताया कि अब तक 89% धान का परिवहन कार्य भी पूरा हो चुका है। शेष धान को गोदामों तक शिफ्ट करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रशासन हर स्तर पर निगरानी रख रहा है ताकि धान का सुरक्षित परिवहन और भंडारण सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button