इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अंधेरे में 200 से ज़्यादा घर,एक हफ्ते से बंद बिजली, 40 साल पुरानी बस्ती की सुध लेने वाला कोई नहीं 

जबलपुर,यशभारत।

अंधेरे में 200 से ज़्यादा घर,एक हफ्ते से बंद बिजली, 40 साल पुरानी बस्ती की सुध लेने वाला कोई नहीं

जबलपुर,यशभारत।  मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत आने वाले महाराजपुर–सोहागी मार्ग के बीच स्थित अंबेडकर नगर (पन्नी मोहल्ला) की हालत बद से बदतर हो गई है। यहां लगभग 200 से अधिक घरों की बस्ती में पिछले एक सप्ताह से पूरी तरह बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है, जिससे रहवासियों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले 40 वर्षों से इस बस्ती में निवास कर रहे हैं, लेकिन आज तक विद्युत विभाग द्वारा न तो पोल-खंभे लगाए गए और न ही मीटर लगाकर वैध कनेक्शन दिए गए। बस्तीवासियों ने कई बार बिजली विभाग से गुहार लगाई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।

तीन दिन पूर्व बस्ती के प्रतिनिधियों ने संजय नगर, आधारताल स्थित विद्युत विभाग कार्यालय में जाकर जेई अधिकारी मैडम रूपाली ज्योतिषी को लिखित आवेदन सौंपकर तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की थी, लेकिन इसके बावजूद आज तक बिजली चालू नहीं की गई। इस पूरे मामले पर अधीक्षक अभियंता संजय अरोरा ने कहा कि पन्नी मोहल्ला क्षेत्र में लाइन काटने को लेकर भ्रम की स्थिति थी। वहां प्रदर्शन करने वाले लोग उस लाइन से जुड़े नहीं थे। बस्ती में किसी के पास वैध बिजली कनेक्शन नहीं है, लोग सीधे लाइन से बिजली उपयोग कर रहे थे। जिन उपभोक्ताओं पर बकाया था, उनकी लाइन काटी गई थी। चूंकि इनके पास कनेक्शन ही नहीं है, इसलिए काटने या जोड़ने का सवाल ही नहीं उठता।

हालांकि विभाग के इस बयान से बस्तीवासियों की परेशानी कम नहीं हुई है।बस्तीवासी अंधेरे में रहने को मजबूर लोग अब प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि आखिर बिना वैकल्पिक व्यवस्था के पूरी बस्ती को बिजली से वंचित करना कितना न्यायसंगत है। बस्तीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे आंदोलन और प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button