भोपाल

गणना पत्रक भरने के लिए आवश्यक नहीं ओटीपी 

गणना पत्रक भरने के लिए आवश्यक नहीं ओटीपी
– मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील की
भोपाल यशभारत। एसआईआर-2026 के दौरान गणना पत्रक भरने के लिए बीएलओ या किसी भी अन्य अधिकारी द्वारा किसी भी माध्यम से ओटीपी मांगे जाने की आवश्यकता नहीं है। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने मतदाताओं को सतर्क करते हुए बताया है कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में स्वयं, माता-पिता या दादा-दादी संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ अथवा नजदीकी हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। पिछले दिनों से जारी एसआईआर सर्वे के दौरान ओटीपी के जरिए लोगों के साथ ठगी के मामले सामने आए है। इन मामलों को देखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जानकारी ऑनलाइन या पर भी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि एसआईआर पत्रक भरते समय सुरक्षा उपायों का पालन करें। आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर ही एसआईआर भरें।
ये हैं सुरक्षा उपाय
ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। एसआईआर की प्रक्रिया में निर्वाचन विभाग या किसी अधिकारी द्वारा फोन/मैसेज पर ओटीपी, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि मांगना प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है। यदि कोई इस तरह की जानकारी माँगता है तो वह साइबर फ्रॉड कॉल हो सकता है।
एसआईआर भरते समय इन बातों का रखें ध्यान
संजीव कुमार झा ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह निश्शुल्क है। किसी भी प्रकार की फीस, प्रोसेसिंग चार्ज या भुगतान करने के लिए कहे जाने पर ध्यान दें-ऐसे संदेश/कॉल धोखाधड़ी हो सकते हैं। व्हॉट्सऐप या सोशल मीडिया पर मिले लिंक न खोलें। आपका वोटर कार्ड रद्द हो जाएगा, तुरंत एसआईआर भरें जैसे संदेश फर्जी हो सकते हैं। एसआईआर के लिये साइबर कैफे का उपयोग करते समय सतर्क रहें। ऑटो-सेव बंद रखें, कार्य समाप्त होने पर ब्राउजर इतिहास/कैश साफ़ करें और अनिवार्य रूप से लॉगआउट करें। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल अथवा हेल्पलाइन १930 पर करें।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए 02 बीएलओ को किया सम्मानित
विधानसभा क्षेत्रों में आई गति
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत मध्यप्रदेश में भोपाल जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में कार्य तीव्र गति से जारी है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 149 बैरसिया में के अंतर्गत गणना पत्रक वितरण एवं डिजिटाइजेशन करने में 02 मतदान केन्द्रों के बीएलओ द्वारा 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। अनुविभागीय अधिकारी बैरसिया आशुतोष शर्मा द्वारा मतदान केन्द्र क्रमांक-186 के बीएलओ सरिता ठाकुर एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 86 के बीएलओ लालसिंह जाटव को मतदान केंद्र पर पहुंच कर सम्मानित किया। यह सम्मान निर्वाचन कार्यों की गति, गुणवत्ता और उत्तरदायित्वपूर्ण निष्पादन के प्रति अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित करने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button