संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की ली बैठक

संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की ली बैठक
भोपाल, यशभारत। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी महेश सिंह चौहान के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में निगम मंडल और संगठन स्तर पर आगामी नियुक्तियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने तथा नेतृत्व को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से प्रस्तावों पर विचार किया गया। विशेष रूप से मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली में संगठन के शीर्ष नेताओ से भी मार्गदर्शन और विचार-विमर्श करने की योजना बनाई।
बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य में निगम मंडलों की जल्द नियुक्ति की जाएगी और कई नेताओं को संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। पार्टी की रणनीति के अनुसार, इससे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और संगठन स्तर तक और अधिक सशक्त होगा। बीएल संतोष ने राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और संगठन सभी मिलकर आगामी निर्वाचन और जनसंपर्क कार्यों में जुटेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी कई नए नामों को शामिल करने पर विचार चल रहा है, जिससे पार्टी की नेतृत्व क्षमता और व्यापक होगी।
प्रदेश प्रभारी महेश सिंह चौहान ने कहा कि संगठनात्मक नियुक्तियों से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी ढंग से होगा। आगामी दिनों में और बैठकों के माध्यम से अंतिम निर्णय लिया जाएगा और नियुक्तियों का मार्गदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर नेताओं ने आगामी कार्यों को लेकर सकारात्मक संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं को चुनौतियों के सामना करने का भरोसा दिलाया।







