जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे  द्वारा मध्य प्रदेश में संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति हेतु AICC पर्यवेक्षकों नियुक्ति की गई है। यह पहल गुजरात मॉडल की तर्ज पर लागू की जा रही है, जिसे कांग्रेस संगठन के लिए अत्यंत सफल और प्रभावी माना गया है।

इस अभियान का नाम संगठन सृजन अभियान रखा गया है, जिसका उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की जड़ों को गांव-गांव तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लाना, तथा संगठनात्मक ढांचे को नए नेतृत्व के साथ सशक्त बनाना है।

WhatsApp Image 2025 05 25 at 22.03.19

संगठन महामंत्री डॉ संजय कामले ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि “AICC के पर्यवेक्षक प्रदेश के सभी जिलों में जाकर संगठनात्मक स्थिति का गहराई से मूल्यांकन करेंगे, स्थानीय कार्यकर्ताओं, ब्लॉक एवं जिला स्तरीय नेताओं से संवाद करेंगे और निष्पक्षता व क्षमता के आधार पर नए जिला अध्यक्षों की सिफारिश करेंगे।”

श्री कामले ने आगे कहा, “यह अभियान न केवल एक नियुक्ति प्रक्रिया है, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फिर से संगठित करने, उन्हें सम्मान और भूमिका देने का एक सुनियोजित प्रयास है। इससे संगठन की निचली इकाइयाँ भी सक्रिय होंगी और आमजन तक कांग्रेस के विचारों व नीतियों को प्रभावशाली ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।”

WhatsApp Image 2025 05 25 at 22.03.23

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी कुछ दिनों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी, जो AICC पर्यवेक्षकों के साथ समन्वय बनाकर इस प्रक्रिया को पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध रूप से पूर्ण करेंगे।

संगठन सृजन अभियान के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक नियुक्ति जनसरोकार, ज़मीनी सक्रियता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर हो। यह कदम मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने का कार्य करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button