
नागपुर एजेंसी। क्रस्स् प्रमुख मोहन भागवत नागपुर में कार्यकर्ता विकास कार्यक्रम के मौके पर पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि- पहलगाम हमले के बाद जैसी राजनीतिक एकता दिखी, वो बनी रहनी चाहिए।
भागवत बोले- पहलगाम हमले से पूरा देश दुखी और आक्रोशित था। लोग चाहते थे कि दोषियों को सजा मिले और कार्रवाई हो। हमारी सेना ने पराक्रम दिखाया और सरकार ने भी सख्ती से कार्रवाई की।
क्रस्स् प्रमुख मोहन भागवत ने 25 मई को एक मीडिया इंटरव्यू पर कहा- भारत के पास शक्तिशाली होने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। हम अपनी सभी सीमाओं पर बुरी ताकतों की दुष्टता को देख रहे हैं। भागवत ने हिंदू समाज से एक होने और भारतीय सेना को ताकतवर बनाने की अपील की, ताकि कई शक्तियां एक साथ आने पर भी उसे जीत न सकें।







