इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसीपर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, विवाद से बचने के लिए जत्थेदार ने अरदास के बीच दिया संदेश

अमृतसर , ईएमएस। पंजाब के अमृतसर में आज (6 जून) ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी मनाई जा रही है। सुबह 8 बजे अकाल तख्त साहिब पर अरदास हुई। इसके बाद लोगों ने हाथों में जरनैल सिंह भिंडरांवाला के पोस्टर लेकर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गडग़ज ने विवाद से बचने के लिए अरदास के बीच ही कौम के नाम संदेश दिया। हालांकि ये संदेश अरदास के बाद दिया जाता है। दरअसल, कुछ दिन पहले दमदमी टकसाल ने कहा था कि नए कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडग़ज को जनता व सिख संगठनों से मान्यता नहीं मिली है, इसलिए उन्हें ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर अकाल तख्त साहिब से कौम के नाम संदेश नहीं देने दिया जाएगा।
इससे पहले शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान के पहुंचते ही उनके समर्थकों ने अकाल तख्त सचिवालय के बाहर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं सरबत खालसा के कार्यकारी जत्थेदार ध्यान सिंह मंड को अकाल तख्त पर जाने से रोक दिया गया। इसका उन्होंने विरोध किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग जुटे हैं।
स्त्रक्कष्ट प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ब्लू स्टार ऑपरेशन में मारे गए लोगों के परिवारों को सम्मानित करेंगे। बरसी को लेकर बाजार बंद हैं। पुलिस तैनात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button