जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अभी भी नींद में सो रहे अधिकारी-कर्मचारी अधिकांश सीट पड़ी रही खाली

नगर निगम जबलपुर कार्यालय का सरकारी तंत्र दिखा रहा नियमों को ठेंगा

 

WhatsApp Image 2024 05 08 at 14.47.54

नगर निगम कमिश्नर ने कहा- लापरवाही बरतने वालों को किया जाएगा चिह्नित

जबलपुर,यशभारत। नगर निगम जबलपुर मुख्यालय का सरकारी तंत्र अभी भी नींद में सो रहा है। उसे न तो निगम प्रशासन की किसी कार्यवाही का भय है और न ही प्रशासनिक अमले का डर। जिसका नतीजा रहा कि बुधवार सुबह 11 बजकर 10 मिनिट तक नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं पहुंचे। हैरानी होती है नगर निगम प्रशासन के मुखिया की कार्यशैली की कि जिनके एक्शन का निगम मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों को किसी को कोई भय नहीं है। और सभी अपनी मनमानी मुताबिक सरकारी नौकरी कर रहे हैं। नियमानुसार समय पर कार्यालय न आना ये निगम के अधिकांश अधिकारी बाबू, कर्मचारियों की आदत में आ गया है। जिसमें शिकायत लेकिन निगम मुख्यालय पहुंच रहे बुजुर्ग लोग, महिलाएं पिस रहीं हैं। क्योंकि उन्हें इन अधिकारियों के लिए भीषण गर्मी में इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को यशभारत के फोटोग्राफर जब नगर निगम कार्यालय के विभागों में पहुंचे तो अधिकांश जगह अधिकारी-कर्मचारी अपनी-अपनी सीट से गायब रहे। जिनमें संपदा शाखा, पेंशन शाखा, कमरा नंबर 54, 58 सहित निगम के अन्य विभाग शामिल थे।

विदित हो कि यशभारत ने गतांक में नगर निगम कार्यालय के कई विभागों में अधिकारी-कर्मचारियों के समय पर न आने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी जिससे वहां पहुंचने वाले शिकायतकर्ताओं का राहत मिल सके और सरकारी नौकरी करने वालों की आदत में सुधार आ सके लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। अब देखना होगा कि नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव सरकारी सिस्टम के साथ मनमानी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पर किस तरीके से कार्रवाई करती हैं।

–सरकारी ड्यूटी के दौरान समय पर कार्यालय न आने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का पता लगाया जाएगा कि कौन-कौन कार्यालय देरी से आ रहा है। फिर अधिकारी-कर्मचारियों को चिह्नित करके नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
–प्रीति यादव, कमिश्नर नगर निगम जबलपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu