जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कुख्यात बदमाश अरशद बब्बा एक साल के लिए जिला बदर

भोपाल, अपराधों की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में गुंडों और बदमाशों के खिलाफ लगातार धरपकड़ और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में, टीला क्षेत्र के कुख्यात बदमाश और जुआरी अरशद उर्फ बब्बा (पिता मोहम्मद इरशाद, उम्र 36 वर्ष, निवासी म.न. 36, रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने, कांग्रेस नगर, टीलाजमालपुरा) को जिला बदर कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त न्यायालय ने उसके खिलाफ एक साल के लिए जिला बदर का आदेश पारित किया है।

अरशद उर्फ बब्बा के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कुल 37 गंभीर मामले दर्ज हैं। इन मामलों में मारपीट, जुआ, सट्टा, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और छेड़छाड़ जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों की लंबी सूची उसकी समाज विरोधी छवि को दर्शाती है, जिसके चलते यह प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आवश्यक हो गई थी।

यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन की अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है और इसका उद्देश्य शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button