10वीं बार बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार शपथ के बाद पीएम मोदी से मिलाया हाथ
नीतीश कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता चुना गया

10वीं बार बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार शपथ के बाद पीएम मोदी से मिलाया हाथ
सम्राट चौधरी समेत 26 मंत्रियों ने ली शपथ 20 नवंबर 2025 नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गांधी मैदान में हो रहे भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे। हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं। मंच पर चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली। कुल 26 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। नीतीश कैबिनेट में इस बार नए चेहरों को मौका दिया गया है। रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। चिराग की पार्टी से 2 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इसमें संजय सिंह भी शामिल हैं। संजय सिंह महुआ से चुनाव जीते हैं। उन्होंने लालू यादव के बेटे तेजप्रताप को मात दी थी। मुख्यमंत्री के साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। जमुई से जीतीं श्रेयसी सिंह, दानापुर से जीते रामकृपाल को नीतीश कैबिनेट में जगह दी गई है। नीतीश कुमार ने अपने सभी 8 मंत्रियों को रिपीट किया तो बीजेपी ने 5 मंत्रियों को रिपीट किया हैं। वहीं, पहली बार मंत्री बनने वालों में राम कृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, अरुण श्री मै शंकर प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश शामिल हैं। प्रेम कुमार होंगे बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बनेंगे। जदयू-बीजेपी में इसको लेकर सहमति बन गई है। डॉ. प्रेम कुमार गया टाउन विधानसभा क्षेत्र से इस बार 9वीं बार विधायक बने हैं। वो 1990 से गया टाउन से लगातार जीतते आए हैं। प्रेम कुमार बिहार सरकार में स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग, सड़क निर्माण विभाग और शहरी विकास विभाग के मंत्री रह चुके हैं। चुनाव परिणाम और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया इस चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली थीं। इसमें बीजेपी ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति (आर) ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा और 19 पर जीत दर्ज की। शपथ ग्रहण से पहले बुधवार को नीतीश कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद उन्होंने राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।







