निलोफर बन गयी श्रेया,अब हिंदू युवक से शादी कर, धर्म परिवर्तन का बना रही दबाव

निलोफर बन गयी श्रेया,अब हिंदू युवक से शादी कर, धर्म परिवर्तन का बना रही दबाव
भोपाल। राजधानी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती पर पहचान छिपाकर युवक को प्रेमजाल में फंसाने और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगा है। पीड़ित युवक का आरोप है कि युवती ने खुद को ‘श्रेया सिलावट’ बताकर उससे सोशल मीडिया पर दोस्ती की। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लंबे समय तक बातचीत करने के बाद युवती ने प्रेम-प्रसंग को आगे बढ़ाया।
युवक का दावा है कि जब बात शादी तक पहुंची, तो युवती ने आर्य समाज मंदिर में शादी करने की बात कही। इस दौरान उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी गई, जिससे दबाव में आकर युवक को शादी करनी पड़ी।
शादी के कुछ समय बाद ही युवती की असली पहचान सामने आई। उसका असली नाम निलोफर बताया जा रहा है। युवक के अनुसार, शादी के बाद युवती उस पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही है। इस पूरे मामले की शिकायत अशोका गार्डन थाने में की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है, जिनमें युवती द्वारा बनाए गए फर्जी आधार कार्ड भी शामिल हैं।






